बिहार

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ अभियान के अंतर्गत संकल्प “सबका सम्मान–जीवन आसान” को धरातल पर उतारने की दिशा में एक अहम पहल की गई। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने यातायात कार्यालय में आम नागरिकों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यालय पहुंचे नागरिकों की शिकायतों एवं सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना गया। कई मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का अनुपालन कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करना और एक सकारात्मक प्रशासनिक वातावरण तैयार करना है। शिकायतों के पारदर्शी संधारण हेतु शिकायत पंजी की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर समस्या का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो। पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि आमजनों को एक सुलभ, सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण अनुभव प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है। नागरिकों की सुविधा ही विभाग का संकल्प है, और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: