बिहार

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय की अध्यक्षता में एक बैठक कर शिक्षकों ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए छात्र राष्ट्रीय जनता दल के सभी उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित बनाने की पटना विश्वविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं से अपील की है। और कहा कि छात्रों और छात्राओं के अधिकारों और उनके हक की आवाज़ को बुलंदी देने एवं उनके हितों की रक्षा करने के लिए सभी छात्र साथी अपना समर्थन और बहुमूल्य वोट छात्र राजद के पैनल के पक्ष में करें।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव हमेशा छात्र और नौजवानों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक करते रहें और सत्ता में रहते हुए 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख से ऊपर नौकरी देकर उन्होंने साबित कर दिया है की नौजवान और छात्रों के हितों का रक्षक राष्ट्रीय जनता दल है। इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ शिवसागर प्रसाद,प्रधान महासचिव डॉ नकी अहमद जॉन,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप राम,प्रदेश महासचिव डॉ चित्रलेखा, डॉ अजय कुमार सहित शिक्षक प्रकोष्ठ के अन्य नेता पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी नेताओं ने छात्र छात्राओं से सुबह से ही राष्ट्रीय जनता दल के पैनल को वोट देने की अपील की।

Related posts

बरबीघा कुर्सेढी पंचवदन में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, डीएम ने लिया जायजा

शेखपुरा DM दरबार में 31 फरियाद, डीएम ने कहा- जनता को चक्कर नहीं काटना पड़े

शेखपुरा में बना Plastic Waste Management Unit, कचरे से बनेगी सड़क और पेवर ब्लॉक

error: