बिहार

चांद पर चमकेगा भारत का सितारा : नंदकिशोर

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समंदर से लेकर अंतरिक्ष क भारत कामयाबी का परचम लहरा रहा है। 23 अगस्त को भारत अंतरिक्ष में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। श्री यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूरा देश 23 अगस्त का इंतजार कर रहा है। लोग चंद्रयान -3 की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

इस सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष में कीर्तिमान स्थापित कर देगा। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर प्रज्ञान रोवर के साथ 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा। जिस ऐतिहासिक दिन का सभी को इंतजार था, वह घड़ी आ गयी है और कुछ ही घंटों बाद चंद्रमा पर तिरंगा लहराने वाला है। श्री यादव ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने जो अपनी प्रतिभा और लगन दिखायी है, उसकी पूरी दुनिया कायल है।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि हर रोज इसरो चंद्रयान- 3 द्वारा ली जा रही तस्वीरों को जारी कर रहा है। पहले के मून मिशन के मुकाबले चंद्रयान- 3 को सबसे अधिक कॉस्ट इफेक्टिव बताया गया है। यानी अब तक के दो चंद्रयान मिशन के मुकाबले चंद्रयान- 3 के लिए सबसे कम पैसा खर्च किया गया है। यह भारत की बड़ी सफलता सिद्ध होगी ।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: