बिहार

भारतीय एसएसबी जवान एवं नेपाल पुलिस ने संयुक्त रुप से सीमा पर किया गश्त

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा फुलकाहा में शनिवार को भारतीय एसएसबी जवान एवं नेपाल सशस्त्र बल ने संयुक्त रुप से सीमा पर गस्ती अभियान चलाया।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमा पार बढ़ते अपराध व तस्करी को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से दोनों देश के जवानों के द्वारा समन्वय स्थापित कर सीमा पर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में जवानों ने उत्पाद विभाग अररिया के जवान सहित नेपाल सशस्त्र बल कप्तानगंज के साथ संयुक्त रूप से बॉर्डर पिलर संख्या 189/3 से 190/2 मानिकपुर गांव में गश्ती अभियान चलाकर तस्करों में जहां हड़कंप मचा दिया, वहीं सीमा पर स्थित लोगों में इस अभियान से शांति भी स्थापित हुआ। विदित हो कि गस्ती अभियान में मौके पर मौजूद फुलकाहा एसएसबी इंस्पेक्टर करम सिंह, अन्य जवानों के साथ थे, वहीं उत्पाद विभाग अररिया के निरीक्षक संजीत कुमार भी अपने सहकर्मी के साथ दिखे। नेपाल के तरफ से निरीक्षक भूप बहादुर खड़का के साथ अन्य सशस्त्र बल भी अभियान में शामिल थे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: