बिहार

एसएसबी जवानों ने दो बाइक सहित शराब को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): इंडो नेपाल सीमा पर तैनात पथराहा एसएसबी जवानों ने शनिवार 9 जुलाई को शराब के साथ दो बाइक को धर दबोचा,वहीं तस्कर बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार इंडो नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव बॉर्डर पिलर संख्या 189/03 के समीप 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में इंस्पेक्टर करम सिंह के निर्देश पर जवानों ने समय करीब 2:20 बजे तस्करी का 150 बोतल शराब सहित दो बाइक को जप्त किया।वहीं तस्कर मौके से जवानों को देख नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा। जप्त सामग्रियों की कागजीखानापूर्ति के बाद उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

error: