बिहार

अमृत काल में विकास की नयी इबारत लिख रहा भारत : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि अमृत काल में भारत विकास की नयी इबारत लिख रहा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से एलान कर दिया है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जायेगा। इसलिए सभी देशवासियों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुट जाना है।

श्री यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विकासपरक योजनाएं भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लगातार गति दे रही हैं। श्री यादव ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए गये। ये सभी निर्णय जिसमें पीएम ई-बस सेवा की मंजूरी दी गयी है। देश के 169 शहरों में ई-बस चलेंगी । इस पर 77,613 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements
Ad 1

इस योजना के तहत पारंपरिक काम करनेवालों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जायेगा। साथ ही ट्रेनिंग, मॉडर्न तकनीकों की जानकारी, अपने व्यवसाय के प्रचार और मार्केटिंग के प्रावधान किए जाएंगे। सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस योजना से छोटे कामगारों, कारीगरों, काश्तकारों को ग्लोबल मार्किट से जुड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही, आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने लगभग 32,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भारतीय रेलवे की सात मल्टी- ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इससे बिहार सहित कई राज्य राज्यों को लाभ मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अब मिशन 2047 के मिशन पर निकल पड़ा है।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: