बिहार

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी शाखा द्वारा टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र परिसर, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी भवन ,मंगल तालाब में संपन्न हुआ। केंद्र का उद्घाटन विधानसभा में आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति-सह-पटना साहिब विधायक नंद किशोर यादव ने किया।

उन्होंने बच्चों को ओरल ड्रॉप्स पिला कर टीकाकरण केंद्र का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसामान्य के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं वे अब दिखने लगे हैं और भविष्य में इसमें बहुत सारी सुविधाएं जोड़ी भी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि इससे केंद्र के आसपास के लोगों को काफी सहूलियत होगी जो अन्यथा दूर जाकर अपने बच्चों को टीका लगवाते थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पटना की महापौर सीता साहू ने टीकाकरण केंद्र के शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा केंद्र को अपने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

टीकाकरण अंतर्गत नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए रोग प्रतिरोधी टीके लगाए गए। बच्चों को लगाए गए टीकों में डीपीटी ,ओपीवी, बीसीजी , पेंटा,खसरा,जापानी इंसेफलाइटिस ,पीसीवी, एफआईपीबी आदि प्रमुख रहे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का इंजेक्शन तथा अन्य महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां बांटी गई।

Advertisements
Ad 1

विदित हो कि इस टीकाकरण केंद्र में प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह की चौथी तारीख को टीका लगाया जाएगा।यह टीकाकरण पूर्वाह्न 10:00 बजे शुरू होकर अपराह्न 2:00 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी शाखा के चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने कहा कि रेड क्रॉस की स्थापना मूलतः पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हुई है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन रमेश अम्बष्ठ,सचिव सुमन पोद्दार ,संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिन्हा, प्रभाकर मिश्र ,सदस्य आनंद कुमार, आशुतोष सिंह, अमित कानोडिया ,कविता पोद्दार, श्वेता कानोडिया के साथ ही वरीय चिकित्सक डॉ० टी० पी० गोलवारा, डॉ० के० पी० लाडिया, संजीव कुमार यादव, नरेश सुलतानिया, पवन कुमार सिंघानिया,अंजनी कुमार , अशोक गिरि,राजीव कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेस सचिव विजय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन पोद्दार ने किया।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: