बिहार

विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग का तीन दिवसीय प्रांतीय वर्ग के उद्घाटन

भभुआ(न्यूज क्राइम 24):- आज भभुआ स्थित गुलजार गार्डन में विश्व हिंदू परिषद सत्संग विभाग का तीन दिवसीय प्रांतीय वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री तथा सत्संग विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख माननीय बसंत रथ जी ने कहा कि हिंदू समाज प्रकृति को भगवान मानकर पूजा करती है इसलिए हम सबको प्रकृति का संरक्षण भी करना चाहिए। समाज में दुख भरे माहौल का एक ही उपाय है वह है शुद्ध सात्विक मन से किया गया सत्संग। सत्संग के द्वारा जीवन को आनंदित तथा सुखमय बना सकते हैं। विश्व हिंदू परिषद का आधार ही सत्संग है। आज विश्व हिंदू परिषद के हजारों गांव में सत्संग चल रहे हैं

जिसमें महिला, युवा तथा ऐसे कई समाज के वरिष्ठ जन जुड़े हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय आनंद जी ने अपने बौद्धिक सत्र में कहा कि हिंदू समाज पर्यावरण का प्रारंभ से ही पूरक रहा है। वह पर्यावरण को भगवान मानकर पूजा करता है, इसलिए घर की मां प्रतिदिन पीपल व तुलसी को जल देती है । नदी को मां मान कर पूजती हूं। पर्वत और पहाड़ को भी भगवान मानकर पूजा करते हैं । उनके प्रति समाज में सच्ची श्रद्धा है।

Advertisements
Ad 1

आज हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार का एक ही उत्तर है की हम हिन्दू समाज सप्ताह में एक दिन निश्चित स्थान पर एकत्रित हो और सत्संग करे साथ ही देश की समस्याओं पर भी चिंतन करें। सत्संग अति प्राचीन परंपरा रही है। सत्संग वर्ग में प्रान्त के सत्संग प्रमुख रामायण शास्त्री जी , सह प्रमुख कन्हैया पाठक जी ,जिला अध्यक्ष सुनील केशरी जी कोषाध्यक्ष अरविंद आर्य जी ,जिला सह मंत्री ट्विंकल जी , सहमंत्री अमरनाथ जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: