बिहार

संपतचक बाजार में महागठबंधन कार्यालय का उद्घाटन

फुलवारीशरीफ, अजीत। फतुहा विधानसभा क्षेत्र के संपतचक प्रखंड के गोपालपुर बाजार में शनिवार की शाम महागठबंधन के नए कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ राजद नेता और संपतचक के पूर्व प्रखंड प्रमुख पवन यादव के दुरा पर किया गया था. उद्घाटन समारोह में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी प्रो. डॉ. रामानंद यादव ने कहा — “इस बार फतुहा में मुकाबला नहीं, एकतरफा जीत होगी. मुद्दा ‘यादव बनाम यादव’ नहीं, बल्कि विकास का है.” उन्होंने कहा कि फतुहा विधानसभा की जनता ने हर बार उन्हें प्यार और समर्थन दिया है और इस बार जनता ने महागठबंधन को रिकॉर्ड मतों से जिताने का मन बना लिया है।

वरिष्ठ राजद नेता पवन यादव ने कहा कि “फतुहा की जनता ने हमेशा डॉ. रामानंद यादव पर भरोसा जताया है. इस बार की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी.”फतुहा में फिर जलेगा लालटेन और पूरे बिहार को करेगा रोशन यानी फतुहा से विजय का आगाज होगा और पूरे बिहार में महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होगी।

Advertisements
Ad 1

नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि “फतुहा विधानसभा बिहार की एकमात्र ऐसी सीट है, जहाँ चुनाव में कोई टक्कर नहीं होती. सभी जाति, वर्ग और समाज के लोग एकजुट होकर प्रो. डॉ. रामानंद यादव के समर्थन में खड़े हैं।

महागठबंधन युवा नेता सह नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय बंटू ने कहा कि “भले ही किसी भी पार्टी या समाज का उम्मीदवार मैदान में क्यों न हो, फतुहा की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भारी बहुमत से प्रो. डॉ. रामानंद यादव को विजयी बनाना है. बिहार में अगली सरकार तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बनेगी। उद्घाटन समारोह में पूरे बाजार में “महागठबंधन ज़िंदाबाद” और “तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: