बिहार

13वी बिहार राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का समापन में ऑल ओवर चैंपियन में 39 अंक के साथ नालंदा रहा चौथे स्थान पर

नालंदा(राकेश): राजगीर में तीन दिवसीय 13वीं बिहार राज्य सब-जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता का आयोजन नाइटिंगेल वर्ल्ड स्कूल, फिल्म आईटी सिटी के सामने, नीमा, राजगीर, नालंदा में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त समापन समारोह के “मुख्य अतिथि” श्रीमती सुमरन मिश्रा, महासचिव, बिहार वुशू संघ तथा डॉ॰ पूर्णेन्दु भुषण, अध्यक्ष नालंदा जिला वुशू संघ, श्री शत्रुधन कुमार महासचिव, नालंदा जिला वुशू संघ तथा नाइटिंगेल वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री विकास कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से पदक प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायाक टीम को मेमोटो देकर एवं विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक टीम के नाम निम्नवत् है । उक्त प्रतियोगिता में लगभग 20 जिलों से लगभग 300 बालक/बालिका भाग ले रहे है तथा प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में श्री सुनील कुमार, अंतर्राष्ट्रीय जज/कोच, मुजफ्फरपुर तथा निर्णायक श्री सूरज कुमार (पटना) नेशनल जज, श्री राजेश साह, (भागलपुर) नेशनल जज, श्री राजेश प्र0 ठाकुर (भोजपुर) नेशनल जज, श्री अनुप कुमार सिन्हा (पटना) नेशनल जज/एन.आई.एस. कोच, सुश्री ईशा मिश्रा (मुजफ्फरपुर) एन.आई.एस. कोच/राज्यस्तीय जज, श्री मुकेश कुमार (बक्सर) नेशनल जज, श्री सतीस कुमार (कटिहार), श्री सोनू साह (गोपालगंज) राज्यस्तीय जज, सुश्री भानु प्रिया (मुजफ्फरपुर) एन.आई.एस. कोच/राज्यस्तीय जज, श्री आलोक गुप्ता (पश्चिम चम्पारण), श्री मंजय कुमार (पूर्वी चम्पारण), श्री वरूण कुमार (सारण) राज्यस्तीय जज, श्रीमती नूतन कुमारी (भोजपुर) अन्तर्राष्टीय खिलाड़ी एवं एन.आई.एस. कोच, श्री रिषभ तिवारी (भोजपुर) एन.आई.एस. कोच, श्री रामरतन पाठक (बक्सर) तथा श्री दिलीप कुमार (समस्तीपुर) के देख-रेख में इस प्रतियोगिता का संचालन किया गया।

Advertisements
Ad 1

उक्त प्रतियोगिता में 20 विभिन्न जिलों से लगभग 300 बालक/बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 113 अंक के साथ भोजपुर जिला पहला स्थान प्राप्त किया साथ ही 67 अंक के साथ पटना जिला दुसरे स्थान पर, 63 अंक के साथ बक्सर जिला तीसरे स्थान पर रहा एवं 39 अंक के साथ नालंदा जिला चौथे स्थान पर रहा। उक्त प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक प्राप्त जूनियर खिलाड़ियों को अगामी होने वाली सब-जूनियर के राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं जूनियर के चयनित खिलाड़ी 22वीं जूनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता जो दिनांक-06 से 11 अगस्त 2023 को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग पटना (बिहार) में होने वाली है उसमें भाग लेगे।

Related posts

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

error: