दानापुर(आनंद मोहन): बिहार के जनता को महागठबंधन की सरकार गुमराह करने का काम कर रही। नौकरी देने और विकास कार्यों को लेकर कही जा रही बाते राजग सरकार की बनाई गई रूपरेखा है। उक्त बातें पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव व विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने सगुना खगौल रोड में एक कैफे व रेस्टो का उद्घाटन करते हुए शनिवार को कहा।

पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि रेस्टोरेंट्स खुलने से लोगों की काफी सुविधा मिलेगी। इस होटल में लोगों के खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में अब पूर्व सैनिक कारोबार के दुनिया में आ गए हैं। अतिथियों का स्वागत पूर्व सैनिक धर्मेन्द्र कुमार ने किया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दोनों मुख्य अतिथियों ने इस रेस्टोरेंट के मालिक पूर्व सैनिक धर्मेंद्र जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा बिहार के प्रदेश संयोजक आशुतोष कुमार शाही एव प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह एवं मनोज सिंह, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, भाजपा नेता अरूण फौजी, शंकर सिंह, मनोज कुमार, भाई सनोज यादव , अजित यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
