बिहार

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को लिखा पत्र

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से मांग की है कि तख्त साहिब के आस-पास के क्षेत्र का विकास एवं मुख्य सड़कों का सौंद्रीयकरण किया जाए। संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमति मीनाक्षी लेखी को लिखे एक पत्र में तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष सः जगजोत सिंह सोही व महासचिव सः इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि तख्त साहिब सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थल है इसके साथ ही सिखों के पांच तख्त साहिबान में से एक महत्वपूर्ण तख्त है।

प्रतिवर्ष यहां लाखों श्रद्धालू नतमस्तक होने आते हैं तथा गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। इसलिए तख्त साहिब के आस-पास बनी गलियों, मुख्य सड़कों के विकास एवं सौंद्रीयकरण का कार्य किया जाए। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तख्त श्री पटना साहिब कॉरिडोर भी बनाया जाए ताकि तख्त साहिब के दर्शन के लिए आने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा वह अच्छा संदेश लेकर जाएं।

Advertisements
Ad 1

ज़गजोत सिंह सोही ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कमेटी अगले वर्ष गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर संजीदगी से कार्य कर रही है तथा नई सरायों व कमरों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाली संगत के रिहाईश हेतु प्रबंध पुख्ता किये जा सकें। उन्होंने बताया कि तख्त साहिब के आस-पास के क्षेत्र का विकास भी अति महत्वपूर्ण है इसलिए संस्कृति मंत्रालय को पत्र लिखकर सौंद्रीयकरण के कार्य हेतु अपील की गई है तथा इस संबंध में मंत्रालय से सकारात्मक उत्तर की अपेक्षा है।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: