क्राइमबिहार

फुलवारी में बदमाशों ने खदेड़ कर एक युवक को मारी गोली!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): नए साल के जश्न के बीच राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत कव्वाल टोली मोड़ पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को खदेड़ कर गोली मार दी। बदमाशों द्वारा चलाई गोली युवक के पेट में जा लगी और वह खून से लथपथ तड़पने लगा । वही अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई । लोग अपने-अपने दरवाजा खिड़कियां बंद कर घरों में दुबक गए । वहीं कुछ देर बाद जब लोग बाहर निकले तो स्थानीय इलाके का एक एक युवक जख्मी हालत में तड़प रहा था , जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वही सुचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ के कचहरी मोहल्ला निवासी मरहूम सफीक मियां का छोटा बेटा मोहम्मद जूली कव्वाल टोली मोड़ से गुजर रहा था तभी अपराधियों ने उसे घेर लिया बदमाशों को देख जूली भागने लगा तो उसे खदेड़ कर अपराधियों ने पकड़ा और पेट में पिस्टल सटाके एक गोली दाग दी। गोली मारने के बाद अपराधी भाग खड़े हुए ।वहीं इलाके में भारी अफरातफरी के बीच जख्मी हालत में जूली को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि मोहम्मद जूली हमेशा नशे में धुत रहता है। उसकी किसके साथ क्या दुश्मनी है इसका पता नहीं चल पाया है। जूली की पत्नी के साथ भी पहले से विवाद है जो अपने मायके मसौढ़ी में रहती है। एक बड़ा भाई और घर मे वृद्ध माँ है।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: