ताजा खबरेंबिहार

पटना एम्स में कोरोना से पटना के तीन व सिवान के एक मरीज की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): सोमवार को एम्स पटना में पटना निवासी 3 मरीजों एवं सिवान के रहने वाले एक मरीज की मौत कोरोना हुई है जबकि 3 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया । इसके अलावा नए मरीजो में 5 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 1

एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट पटना की रहने वाली 75 साल की शांति देवी, पटना निवासी 38 वर्षीय राजीव कुमार , पटना निवासी 47 वर्षीय मनीष कुमार एवं सिवान के रहने वाले 85 वर्षीय शारदा मिश्रा की मौत कोरोना से हो गयी।वही 5 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। सोमवार की देर शाम तक कुल 38 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: