बिहार

परसा पुनपुन सड़क चौड़ीकरण में एतवारपुर के पास रामजानकी मंदिर को अलग स्थापित करने में अधिकारी कर रहे मनमानी

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना गया रोड में परसा बाजार के सिपारा एतवारपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित राज्य धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित श्री राम जानकी मंदिर को सड़क चौड़ीकरण में हटाकर अलग स्थापित करने के मामले में निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप स्थानीय लोग लगा रहे हैं । मंदिर के पंच और स्थानीय समाजसेवी सुभाष राय इन दिनों काफी बीमार है ,बीमार सुभाष राय का कहना है कि अधिकारियों ने बैठक में आश्वासन दिया था कि मंदिर की जमीन के कागजातों को देखते हुए अलग 4 से 6 हजार स्क्वायर फिट एरिया में मंदिर स्थापित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि अब अधिकारी महज 2000 स्क्वायर फीट में ही मंदिर को स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कराए है। इतना ही नहीं इस कार्य के शुरू कराए जाने की जानकारी भी उन्हें और अन्य लोगों को नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि बीमारी से स्वस्थ होने पर इस मामले को लेकर वे अनशन और आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे। बता दें कि सुभाष राय स्थानीय जन समस्याओं को लेकर अब तक अनेकों बार अनशन धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: