बिहार

जिले के 202 पंचायतों में मुखिया की अध्यक्षता में हुई आम सभा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के अमूमन सभी पंचायतों में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति व टेलीमेडिसीन सेवाओं के प्रति पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित आम सभा कई मायनों में बेहद सफल रही। इसकी सफलता में पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। आम सभा में भाग लेते हुए नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रतिनिधियों के समझाने पर बड़ी संख्या में लोग टीका की निर्धारित डोज लेने के लिये आगे आये।

अभी नहीं टला है संक्रमण का खतरा :

अररिया प्रखंड अंतर्गत कमलदाहा पंचायत में आयोजित सभा में मुखिया नुजहत प्रवीण ने कहा कि महामारी का खतरा फिलहाल कम हुआ है। पूरी तरह से टला नहीं है। इससे बचाव का टीका ही एक जरिया है। जितने अधिक लोग टीकाकृत होंगे संक्रमण का खतरा उतना कम होगा। अररिया पीएचसी प्रभारी डॉ जावेद, बीएचएम सईदुर्रजमा, बीसीएम मो सरवर ने टीकाकरण के महत्व व टेलीमेडिसीन सेवाओं से संबंधित जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व उपस्थित ग्रामीणों को दी। इस क्रम में कई ग्रामीणों को टीका की निर्धारित डोज लगायी गयी। टीकाकरण के प्रति 15 से 18 साल के युवा उत्साहित नजर आये।

टीकाकरण व टेलीमेडिसीन सेवाओं का हुआ सफल संचालन :

Advertisements
Ad 1

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मो मोईज ने कहा कि विशेष अभियान के तहत जिले के 202 पंचायतों में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ टेलीमेडिसीन सेवाओं का संचालन साथ-साथ किया गया। टेलीमेडिसीन सेवाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर 34 हब व 433 स्पॉक सक्रिय थे। हब के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सक व स्पॉक के रूप में प्रशिक्षित एएनएम व जीएनएम ने अपनी भागीदारी निभाई। इस क्रम में 313 लोगों को टेली कंस्लटेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। वहीं अभियान के क्रम में लगभग 9, 586 हजार से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने की बात उन्होंने बतायी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आगामी 24 व 26 फरवरी को जिले में सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जाना है।

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये टेलीमेडिसीन सेवा महत्वपूर्ण :

संचालित अभियान का निरीक्षण कर लौटे सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि अररिया, कुर्साकांटा, सिकटी प्रखंड के कई पंचायतों में आयोजित आम सभा का निरीक्षण बेहद संतोषजनक रहा। उन्होंने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों के मन में व्याप्त संदेह दूर हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शेष बचे लोग भी समझाने पर टीका लेने के लिये आगे आ रहे हैं। उन्होंने टेलीमेडिसीन सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये इन सेवाओं का बेहतर संचालन जरूरी है। टेलीमेडिसीन सेवाएं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इसके प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: