बिहार

अनदेखी : शंकरपुर मनरेगा भवन में मक्का रख रहे लोग, अधिकारी-कर्मी भी नहीं आते

अररिया, रंजीत ठाकुर। लाखों से ज्यादा की लागत से बना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में मनरेगा भवन सरकारी कर्मियों की उदासीनता का शिकार बन गया है। विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही के कारण से लोगों को मनरेगा भवन का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। लाखों की लागत से बने इस भवन का इस्तेमाल अब ग्रामीण मक्का का बोरा रखने के लिए करने लगे हैं।

इतना ही नहीं परिसर के मुख्य दहलीज पर घास,पतवार उग जाने से हीं सहज अनुमान लगाया जा सकता है,कि यहां कितने दिनों पर सरकारी कर्मी आते होंगे। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक महीने दो महीने में एकाध बार सरकारी बाबुओं का दर्शन हो पाता है। बताया जाता है,कि इन दिनों इस भवन में मक्का रखने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में मनरेगा पीओ विनय कुमार ने बताया कि,शंकरपुर पंचायत के मनरेगा भवन के अतिक्रमित होने की कोई सूचना नहीं मिली है। भवन बंद है और वहां काम नहीं हो रहा है तो यह गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: