मनेर(आनंद मोहन): गंगा नदी के सोते में डूबने से हुई मौत के बाद मंगलवार को मनेर पुलिस अज्ञात पुरूष, महिला की पहचान कर ली। मृतक पुरुष की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी रूदल राय का 38 वर्षीय पुत्र जयनंदन राय की रूप में हुई है। मृतक की पत्नी अनीता देवी ने कहा कि मेरे पति घर से यह कह कर निकले कि में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा सह गंगा स्नान के लिए जा रहा हूं । लेकिन वह घर लौट कर रात्रि तक नहीं आए। तब में परिवार रिश्तेदार और उनके संपर्क लोगों से अपने स्तर पर पूछताछ की। लेकिन कुछ नहीं पता चला तब स्थानीय लोग मोबाइल मेरे पति का वायरल फोटो दिखाया तब उनकी पहचान हुई। मृतक जयनंदन राय राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं दूसरी महिला की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर पंचायत के भग्गुटोला की रामजी राय के पुत्री रेखा देवी पति संजय राय साकिन कौशल कॉलोनी दीनापुर खगोल वासी के रूप में हुई है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर बाजार के सामने अहले सुबह में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के दौरान पुरुष व महिला सोन नदी के सोता में डूब गये थे। जिससे पुरुष व महिला की डूबने से मौत हो गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात पुरूष , महिला की पहचान कर ली गई है दोनों मृतक के परिजनों ने लिखित आवेदन दी है। जिसकी जांच कर रहे हैं। हालांकि लोगों में तरह-तरह के अशांका हो रही है कि आखिर घटनास्थल से पुरुष , महिला के एक साथ शव बरामद कैसे हुई है। दोनों शव की पहचान के बारे में कहीं सवाल उठ रहे हैं।
