झारखण्ड

आइएएस पूजा सिंघल का सीए सुमन सिंह गिरफ्तार, घर से मिले थे 19 करोड़

रांची(न्यूज़ क्राइम 24): आइएएस पूजा सिंघल पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जिस सीए सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ रुपये मिले थे उसको ईडी ने अब गिरफ्तार कर लिया है। उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया है।पहली बार इतनी बड़ी रकम छापेमारी में बरामद मालूम हो कि झारखंड में पहले भी ईडी की छापेमारी होती रही है, लेकिन यह पहला मौका है जब किसी सीए के पास से इतनी बड़ी रकम बरामद हुई है। ईडी के अधिकारी शुक्रवार से ही यह जानने की कोशिश में लगे थे कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसकी है। आरोपित सीए सुमन कुमार जब कोई जवाब नहीं दे पाया तो ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया था। अंतत : शनिवार को ईडी ने सीए सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं सुमन कुमार के भाई पवन कुमार सिंह को भी हिरासत में ले रखा है। दोनों भाइयों से पूछताछ चल रही है। ईडी यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इतने रुपये कहां से आए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: