बिहार

योगी आदित्यनाथ के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्यों ने की महाआरती

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): हिन्दू युवा वाहिनी पटना की ओर से परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के शुभ अवसर पर श्री श्री बड़ी पटनदेवी मंदिर में महाआरती और पूजा का आयोजन किया गया। जहां मंदिर के महंत श्री विजय शंकर गिरि जी का आशीर्वाद सभी भाइयों को प्राप्त हुआ एवं पूजा सम्पन्न होने के बाद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को भगवा गुलाल लगाकर व मिठाई खिला कर खुशी मनाया।

कार्यक्रम में शामिल प्रदेश महामंत्री विशाल गुप्ता, पटना जिलाध्यक्ष आलोकनाथ गोस्वामी, पटना जिला उपाध्यक्ष राजेश केशरी, अजीत भट्ट , महानगर महामंत्री सोनू गुप्ता, वार्ड 58 उपाध्यक्ष सौरभ राज, साकेत सिन्हा, उदय कुमार, विक्की राज, विशाल राज, साहिल राज, हिमांशु राज, राहुल राज, सौरव कुमार, संतोष कुमार, संजय मालाकार, कृष्णा कुमार, अभिनाष कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण भी शामिल रहें।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: