बिहार

इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन के कॉलेजों में हिंदी दिवस मनाया गया

फुलवारी शरीफ, न्यूज क्राइम 24। पटना के इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन के कॉलेजों में हिंदी दिवस मनाया गया. इस्लामिया टी0टी0 (बी0एड0) कॉलेज में हिंदी दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन हाजी खुर्शीद हसन, चेयरमैन, इफतेखार निजामी, संयुक्त सचिव इस्लामिया ग्रूप ऑफ इन्स्टीच्यूटशन, एवं प्राचार्य आर0 के0 अरूण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम प्रभारी पूजा शर्राफ एवं नागेन्द्र सिंह ने अपनी भूमिका बखूबी निभायी. इस अवसर पर उन्होंनें कहा बहुभाषी संस्कृति में बहुभाषिता के साथ-साथ स्वतंत्र भारत की अपनी मातृभाषा होना अनिवार्य है. इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, डा0 एस0एच0 रहमान कैंसर खान, शीला सुमन, डॉली शरण, नूतन रानी सहादत हसन, एस0 अहसन ने भी क्रमशः अपने-अपने विचार प्रकट किया.

चेयरमैन खुर्शीद हसन ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि वैशिक मंच पर हिन्दी अपना स्थान बढ़ा रही है. बेहतर हो कि अपने घर में भी हिन्दी को सम्मान दिया जाए. उन्होंने कहा कि 1949 में आज ही के दिन हिन्दी को राष्ट्रीयभाषा घोषित किया गया था मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर निरंतर मजबूत करती रहेगी .

प्राचार्य आर0के0 अरूण ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि “अन्धकार है वहाँ जहाँ आदित्य नहीं है, मुर्दा है वह देश जहाँ साहित्य नहीं है ” .

Advertisements
Ad 1

सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में हिंदी दिवस पर दिखा गजब का उत्साह

पटना के इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीच्युशन के सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वृहस्पतिवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हिंदी दिवस को लेकर पूरे कालेज कैंपस में अलग सा उत्साह देखने को मिला . बीएड एवं डी एल एड सत्र 2022/24 एवं 2023/25 के परिक्षार्थियों ने हिंदी पर अपने विषय वस्तु को प्रस्तुत करते हुए विचारो को सुनाया .राहुल चुन्नू स्वाति आयशा शना एवं इंदु के भाषण को खूब सराहा गया .कॉलेज के प्राचार्य व प्राध्यापको ने अपने विचारो को प्रस्तुत किया और हिंदी की महत्ता पर बल दिया .हिंदी दिवस सभा का संचालन वरीय प्राध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने किया.

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: