बिहार

फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ की रिलीज पर पटना पहुंचे हिमांश कोहली और सोनाली सहगल, महावीर मंदिर में की पूजा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के मौके पर अभिनेता हिमांश कोहली और अभिनेत्री सोनाली सहगल ने पटना स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और फिल्म की सफलता के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया।

दोनों कलाकारों ने मंदिर में विधिवत पूजा की और फिल्म की सफलता की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ भी जुटी। बताया जा रहा है कि हिमांश कोहली, सोनाली सहगल और रवि किशन स्टारर फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है।

Related posts

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

बैंकिंग योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

error: