बिहार

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, 5 NBW वारंटी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पांच NBW वारंटियों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, विवेक कुमार, कुमकुम कुमारी, दीना यादव और अमरनाथ मिश्रा उर्फ लल्ला शामिल हैं।

चौक थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया कि सभी पांचों आरोपी अलग-अलग मामलों में जारी NBW वारंट के आधार पर गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा चौक थाना कांड संख्या 366/18, उत्पाद अधिनियम के फरार आरोपी रोशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी छह आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: