बिहार

16 जनवरी को राजद कार्यालय में होगा सुनवाई कार्यक्रम : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम राजद कार्यालय में दिनांक 16 जनवरी 2024 मंगलवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव एवं श्रम संसाधन मंत्री श्री सुरेंद्र राम कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दोनों मंत्री से मिलने वालों को मंगलवार 16 जनवरी 2024 को राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आवेदक स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराकर ही सुनवाई कार्यक्रम मे शामिल होंगे।

Advertisements
Ad 1

जिनका रजिस्ट्रेशन होगा क्रमानुसार अपराह्न 01 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मंत्री द्वय बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और आवश्यक कार्रवाई करेगें। एजाज ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से उन्हें अवगत कराने के लिए आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित में आवेदन देना होता है, उसी के अनुसार सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाती है।

Related posts

मजदूर की मौत पर फूटा गुस्सा : मुआवजा और अंडरपास की मांग को लेकर एनएच पर बवाल…

शाम 6 बजे बेउर जेल से निकले अनंत सिंह

दुर्लभ रोगों पर जागरूकता की नई पहल, एम्स पटना और आरडीआईएफ की संयुक्त कार्यशालाएं सफल

error: