बिहार

अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हरिओम दिनकर का चयन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए हरिओम दिनकर का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत वे उत्तराखंड में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 9 से 13 फरवरी 2026 तक यूजीसी-एमएमटीटीसी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा, परंपरा और जीवनशैली से परिचित कराना है, जिससे राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को बढ़ावा मिल सके। विशेष उपलब्धि के रूप में हरिओम दिनकर को इस कार्यक्रम के लिए पटना से टीम लीडर के रूप में भी चयनित किया गया है। इस भूमिका में वे बिहार से चयनित सभी युवाओं का नेतृत्व करेंगे और कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उनका मार्गदर्शन करेंगे।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: