बिहार

खेलों से बढ़ती है सामाजिक सौहार्द की भावना : डॉ० अशोक

बिहटा(आनंद मोहन): खेल भारतीय संस्कृति का अंग है। खेलों से समाज में सामाजिक सौहार्द की भावना पैदा होती है इसलिए खिलाड़ियों को हमेशा भाई-चारे को कायम रखकर खेलना चाहिए. उक्त बातें बिहटा के जीजे कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित पत्रकार स्व किशोर-कुणाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार प्रदान करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ अशोक गगन ने कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के लिए जीवन में हार और जीत कोई खास मायने नहीं रखती। खिलाड़ी को हारने पर ओर अधिक उत्साह दृढ़ संकल्प के साथ खेलना चाहिए।वही उन्होंने पत्रकार किशोर चौहान एवं कुणाल सिंह की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि दोनो पत्रकार की कार्यशैली को कभी भुलाया नही जा सकता है ।जीवन प्रयत्न दोनो लोगो ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करने के साथ सबके दिलों में बैठकर राज किया किया है ।आज उनके नही रहने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई उनके बताए रास्ते पर चलकर ही की जा सकती है.

वही जिला पार्षद उपाध्यक्ष ज्योति सोनी ने कही कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इससे प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले समय में ओर उम्‍दा प्रदर्शन करेंगे. वही नवीन सिंह, योगेंद्र शर्मा, उदय कुमार सिंह,वीरेन्द्र कुमार सिंह, निखिल आनंद, जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार आदि ने कहा कि खेल से प्रतिभा में निखार आता है। आज के समय में लोग पारंपरिक हथियार का परिचालन भूलते जा रहे हैं और आधुनिक युग का हथियार अपना रहे हैं। इससे समाज में बेहतर संदेश नहीं जा रहा है। खेल से आपसी सौहार्द बनता है और एक-दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ता है.

Advertisements
Ad 1

वही किशोर-कुणाल स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच मीडिया क्लब बिहटा एवं बिहटा एकादश के बीच खेला गया ।जिसमें बिहटा एकादश ने मीडिया क्लब को 84 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।बिहटा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओभर में पांच विकेट की नुकसान पर 289 रन बनाए।जिसमे संजय कुमार-86,विक्की-6O,आशुतोष कुमार-46,नीरज कुमार झुना-28,डॉ शिवानंद-20 बनाये।वही मीडिया क्लब के धर्मेन्द्र दो एवं अमित्रजीत ने एक विकेट लिए।जबाबी पारी खेलने उत्तरी मीडिया क्लब के मृत्युंजय कुमार के हरफनमौला प्रदर्शन कर 126 रन की नाबाद लंबी पारी खेलने के बाबजूद निर्धारित ओभर में तीन विकेट के नुकसान पर मात्र 205 रन बना सकी ।जिसमे मृत्युंजय नाबाद 126 रन,धर्मेन्द्र आनंद 30 रन बनाए।वही बिहटा एकादश के राजू कुमार ने तीन विकेट लिये।मैन ऑफ द मैच का खिताब मृत्युंजय कुमार को दिया गया।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: