बिहार

विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ सेलिब्रेशन, कोई बना पेड़ तो कोई बना मोर

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल विद्यालय में “ग्रीन डे” सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। तरह-तरह के ग्रीन कलर के ऑब्जेक्ट्स में बच्चे दिखें। इस दिन का आयोजन बच्चों को रंगों से पहचान तथा पर्यावरण के महत्व से अवगत कराने के लिए किया जाता है। कोई पत्तागोभी, तो कोई मोर, तोता तो कोई हरियाली, किसी ने कोई पेड़, पते एवं सावन की गुड़िया बना रखी थी। इसमें मितांश, काश्वी, अदिती, अवन्या, पार्थ, अयांश रिदिमा, शिव, कौशिक, आकांक्षा इत्यादि बच्चें तरह-तरह के हरे वेश भूषा में नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डॉ० रवि भार्गव द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के निर्देशक रवि भार्गव ने बच्चों को बताया कि सावन की हरियाली की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि रंग जविन का एक आवश्यक अंग होता है। उन्होंने पर्यावरण तथा पेड़-पौधों की सुरक्षा पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय की प्राचार्या डॉ० जूली भार्गव ने भी बच्चों को स्वस्थ रहने का निर्देश दिया जिसमें कि हमारा जीवन हरा-भरा रह सके। इस कार्यक्रम में आनन्द सक्सेना तथा सभी शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग रहा।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा