अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के फुलकाहा अटल चौक स्थित सार्वजनिक श्री श्री 108 संकट मोचन बजरंगबली मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर आज रविवार, 01 जून के सुबह करीब 9:00 बजे 251 महिलाओं व कन्याओं के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर गांधी चौक होते हुए थाना के रास्ते भगवती मंदिर पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने कुएं से जल भरकर पुनः नया टोला से शिव मंदिर होते हुए गांधी चौक से सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा के प्रांगण का परिक्रमा करते हुए अटल चौक स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचा जहां महिलाओं व कन्याओं ने मंदिर का परिक्रमा कर अपने-अपने कलश को मंदिर प्रांगण में कलश रखकर प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घर को लौट गए।
श्रद्धालुओं में क्षेत्र भ्रमण के दौरान काफी जोश व उमंग का नजारा देखा गया। महिलाएं जय श्री राम और बजरंगबली की जय जयकारे के साथ लगभग दो किलोमीटर का भ्रमण किया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभू साह के नेतृत्व में जगदीश प्रसाद साह के सहयोग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर कमेटी के बजरंग गुप्ता, राजा साह, राजा शर्मा, दुर्गा गुप्ता, बाबा विशंभर दास, दीपक गुप्ता, मनोज साह, कृष्णा साह, राम नारायण साह, बजरंग साह, महेंद्र गुप्ता, मुन्ना साह के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं में शिव प्रसाद साहा, प्रिंस गुप्ता, लकी गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश साह, राजा रक्षित के द्वारा शोभायात्रा को सफल बनाया गया तो वहीं यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की नेतृत्व फुलकाहा थाना के एस आईं उमेश शर्मा पुलिस बल के साथ यात्रा में चल रहे थे। बताते चलें कि शोभा यात्रा के पश्चात शाम 4:00 बजे से 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया है। जिसकी जानकारी मंदिर कमिटी के अध्यक्ष शंम्भू साह ने दिया है।
