बिहार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, छापेमारी की भनक लगते कारोबारी फरार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में मद्य निषेध विभाग द्वारा शराब कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कुसमौल गांव से भरगामा थाने की पुलिस ने 53.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुसमौल गांव निवासी अशोक सरदार पिता सदानंद सरदार के घर में छापेमारी की। जहां भारी मात्रा में शराब होने की सूचना थी। गुप्त सूचना के आधार पर भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर एसआइ अखिलेश कुमार दल बल के साथ अशोक सरदार के घर छापेमारी करने पहुंची,लेकिन छापेमारी की भनक लगते हीं कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहे।

मगर उसके घर की तलाशी लिये जाने के दौरान घर से 53.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब तस्कर अशोक सरदार के खिलाफ मद्यनिषेध संशोधित उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अलावे एसआइ अखिलेश कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: