बिहार

बज्रपात से घर में रखे अनाज एवं अन्य सामान जलकर हुई राख, परिवारजन बाल-बाल बचे

अररिया, सोनामनी गोदाम(संजय कुमार पंडित):अररिया जिले के कुर्साकाटा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिकटिया वार्ड संख्या 10 निवासी रविलाल मंडल के स्टोर रूम पर बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे वज्रपात होने से स्टोर रूम में रखे अनाज एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गए । स्टोर रूम के आसपास जितने भी पेड़ थे,सभी जलकर खाक हो गए. हालांकि इस वज्रपात में परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सभी सदस्य उस उससे करीब 10 मीटर दूर घर में सोए हुए थे. इस संबंध में पीड़ित रविलाल मंडल ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन देते हुए मुआवजे की गुहार लगाई है। वही इस संबंध में वार्ड सदस्य को भी इसकी जानकारी पीड़ित ने दी। इस वज्रपात में लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जाता है. वहीं अंचल पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच करने की बात कही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: