बिहार

प्रेमिका ने अपनी जीवन लीला समाप्त की प्रेमी ने धोखा दिया

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): फेसर थाना क्षेत्र के रूपखाप गांव में प्रेमी से बेवफाई बर्दास्त न करने के बाद शुक्रवार की शाम एक प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेमिका की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गयी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि युवती दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव के एक युवक से प्रेम करती थी और पिछले पांच वर्षों से युवक उसका यौन शोषण करता आ रहा था।

दोनो ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खाई और मुंबई फिल्म की तरह उनका प्यार बढ़ता रहा। इस कारण दोनो ने मर्यादा की तमाम सीमाएं भी लांघ ली और जिसका डर था वही हुआ। जिसको लेकर प्रेमिका काफी तनाव में रहने लगी। लेकिन प्रेमी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

प्रेमिका ने शादी करने के लिए प्रेमी पर दबाव बनाना शुरू किया तो अनेक बहाने बनाकर वह टालता गया और अंत में उसने शादी न करने का अपना फैसला सुना दिया। प्रेमी की बेवफाई के बाद प्रेमिका पुलिस के शरण में गई मगर वहां से भी उसे उम्मीद की कोई किरण नजर नहीं आई तो अंत में थक हारकर उसने अपनी जान दे दी।इधर प्रेमिका के परिजनों ने फेसर थाना पर इस मामले में किसी भी प्रकार की कारवाई न करने का आरोप लगाया। परिजनों ने वरीय पदाधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेते हुए कारवाई की मांग की है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में नगीना पासवान ने साथियों के साथ ग्रहण की सदस्यता

एम्स पटना में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर शुरू

एम्स पटना में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर शुरू