अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत-नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा टॉवर के पास वार्ड संख्या- 14 के समीप स्कार्पियो में भर कर ला रहे 74.5 किलो गांजा, दो स्कार्पियो समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया। जबकि एक स्कार्पियो से चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अररिया, अंजनी कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना के आलोक में त्वरित करवाई करते हुए उन्होंने पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। स्कॉर्पियो चार चक्का वाहन को आते देखकर पुलिस जवानों ने रोककर तलाशी ली।
इस दौरान दोनों वाहन से चार बोरे में बंद गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर एक सुपौल जिले के है तो दूसरा नेपाल के रहने वाले है। तस्कर सुपौल जिले के चौधाड़ा वार्ड संख्या- 07 निवासी जगन्नाथ यादव के 40 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार व नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत दीवानगंज निवासी अर्जुन साह के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार साह शामिल है ।इसमें अन्य कौन-कौन संलिप्त हैं, इसकी छानबीन की जा रही है। इधर घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 74.5 किलो गांजा, दो स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- बी आर -01 पी डी-3126 एवं बी आर-24 ए एम-4051,अलग अलग कंपनी के दो मोबाइल समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसे मेडिकल जांच कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी दल घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार, कुणाल श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार फुलकाहा थाना के जेएसआई गुलशन कुमार, अरुण कुमार, चंद्रायन सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
