बिहार

घुरना थाना पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर 756 लीटर नेपाली शराब बरामद किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना ओ०पी० थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर घुरना ओ०पी० पुलिस द्वारा एवं एसएसबी जवानों के द्वारा घुरना वार्ड नं0-17 भारत-नेपाल बॉडर के समीप भारत के तरफ नो-मैन्स-लैण्ड के पास से 2520 बोतल, कुल 756 लीटर नेपाली दिलवाले नामक शराब की बरामदगी की गयी है।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त सूचना के अनुसार पथराहा, वार्ड नं0-17 बॉडर के समीप शराब तस्करों द्वारा नेपाली शराब का बड़ा खेप इकट्ठा किया गया था। सूचना के आधार पर घुरना ओ०पी० पुलिस एवं एसएसबी के द्वारा रात्रि करीब 10:00 बजे छापामारी की गयी तो भारत के तरफ नो-मैन्स-लैण्ड पर बोरी में रखकर पुआल से ढ़का हुआ शराब पाया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। उक्त घटना के संबंध में घुरना ओ०पी० में कांड दर्ज किया गया है तथा इसमें शामिल शराब तस्कर के संबंध में पता किया जा रहा है।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: