अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी घूरना के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सड़क महेशपट्टी गांव के समीप एक व्यक्ति को तस्करी के 20 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ धरदबोचा। कार्रवाई की जानकारी बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर ने देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की ऑटो रिक्शा में गांजा छुपा कर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ सीमा सड़क महेशपट्टी पहुंचकर उक्त ऑटो रिक्शा का इंतजार करने लगा।कुछ ही देर बाद ऑटो रिक्शा लेकर पहुंच गया जिसको रोक कर तलाशी करने पर ऑटो से 20 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
वहीं मौके से ही ऑटो में सवार व्यक्ति वासिक आलम पिता मोहम्मद अब्दुल खालिक, ग्राम बड़ा बबुआन,वार्ड-10, थाना बसमतिया,जिला अररिया को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद गांजा के साथ घूरना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घूरना थाना पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति व जप्त गांजा पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। एसएसबी के इस अभियान में इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर, कांस्टेबल गीतम सिंह, नरेंद्र पाल, के.जेनेश मेटै,अजित कुमार ,आदि शामिल थे।
