बिहार

एक सप्ताह तक महावीर कैंसर संस्थान में मुफ्त में करायें कैंसर की जांच, साथ में ले कैंसर विशेषज्ञों से परामर्श भी!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में विश्व कैंसर दिवस सप्ताह के रूप में निःशुल्क परामर्श और कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह तक मुफ्त में कैंसर की जांच कराने और साथ में कैंसर रोगों के बारे में इलाज सम्बन्धी परामर्श विशेषज्ञों से ले सकते हैं। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एल बी सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक ( प्रशासन ) डा ० विश्वजीत सन्याल एवं निदेशक ( मेडिकल ) डा ० मनीषा सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

सन्स्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एल बी सिंह ने बताया कि आम लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और कैंसर रोग से लोगों को बचाने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई है , ताकि आम लोग बड़ी संख्या में आएं और कैंसर के प्रति अपनी जांच कराकर सूखी जिवन की रूपरेखा तैयार करें। उन्होंने कहा कि कैंसर से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि समय पर सही इलाज से कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है।

Advertisements
Ad 1

इसे लेकर महावीर कैंसर संस्थान , फुलवारीशरीफ , पटना में दिनांक 01.02.2022 से दिनांक 07.02.2022 तक मुँह और गले के कैंसर , स्तन कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर के लिए निःशुल्क परामर्श और कैंसर स्क्रीनिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। जिन्हें भी उपर्युक्त कैंसर से संबंधित परेशानी महसूस हो वो महावीर कैंसर संस्थान में आकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाकर ‘ ए ‘ ब्लॉक के ओ.पी.डी. नं ० 5 और 6 में परामर्श और कैंसर स्क्रीनिंग करवा सकते हैं । इसके लिए समय सुबह 10 बजे से संध्या 3 बजे तक निर्धारित की गयी है । किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए निदेशक ( प्रशासन ) कार्यालय कमरा नं ० 27 में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: