ताजा खबरेंबिहार

सीएमजी की बैठक में बड़ा फैसला, बिहार में 7 फरवरी से खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राज्य में लगातार कोरोना के केस में कमी आरही है। जिसको देखते हुए अब बिहार में 7 फरवरी से सभी शैक्षणिक संस्थान खुल जाएंगे। इस बारे में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में कम हुए हैं और विभाग सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने को तैयार है। कहा कि लेकिन क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में इसको लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी से प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंड्री तक के स्कूल और कॉलेज खुल जाएंगे।

सौ फीसदी बच्चों और शिक्षक की उपस्थिति के साथ ये खोले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लास की व्यवस्था फिर से बहाल की जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर में राज्य में जब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तब सरकार ने स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था। बच्चों की पढ़ाई ऑन लाइन हो रही थी।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: