क्राइमबिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने देशी कट्टा व गोली के साथ मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार

अररिया, रंजीत ठाकुर  फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार के देर रात समय करीब दो बजे गुप्त सूचना के आधार पर दर्जनों मामले में संलिप्त आरोपी सनोज पासवान पिता विकरु पासवान ग्राम-मधुरा,थाना फुलकाहा, जिला अररिया के घर छापेमारी कर एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के ऊपर फुलकाहा थाना में करीब दर्जनों कांड दर्ज हैं। वहीं अन्य थानों में भी कई मामले दर्ज होने की बात बताई गई है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के विषय में सूचना मिली थी कि कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें देसी कट्टा व जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष अमित कुमार,ए एस आई प्रदीप कुमार भारती, एस आई उमेश कुमार, पीटीसी भप्रित रंजन, प्रशिक्षु पुलिस ए एस आई राज तिवारी शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: