बिहार

होली पर्व को लेकर फुलकाहा पुलिस सक्रिय, लावारिस स्थिति में 31 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। रंगों का त्यौहार महापर्व होली को लेकर फुलकाहा थाना पुलिस सक्रिय दिख रहे हैं। वहीं पहले के अपेक्षा गस्ती में और तेजी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार के सुबह सूचना के आधार पर दुर्गा मंदिर फुलकाहा से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में खाली मैदान में लावारिस स्थिति में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब 31 लीटर बरामद किया है। जिसे जप्त कर थाना लाया गया और जप्त लावारिस शराब के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि खाली मैदान में लावारिस स्थिति में शराब रखा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त स्थान पर पहुंचकर तलाशी करने पर नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब 31 लीटर बरामद किया गया। इस अभियान में थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ,एस आई रमेश कुमार सिंह, के अलावा पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे।

Related posts

छह महीने से थाना में धूल खा रही बरामद बाइक, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्यशैली पर सवाल

बिना गेट रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा, शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत!

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ चैती छठ

error: