बिहार

कॉलेज में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र सत्र 21-23 के द्वारा फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मिस्टर फेयरवेल पटना विश्वविद्यालय शतरंज टीम के कप्तान चंदन कुमार चंचल (एम एस सी 4th सेम) एवं मिस फेयरवेल रिया कुमारी बनी।

वही मिस्टर फ्रेशर एमएससी फर्स्ट सेम के छात्र विक्की राज जबकि मिसेज फ्रेशर प्रगति राज बनी इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र ने बच्चों से कहा की आप अपने पढ़ाई एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दें एवं मोबाइल का सदुपयोग करे।

इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ अभय कुमार ने कहा कि जैसे सत्र स्नातकोत्तर रसायन 2020-2022 के लगभग सभी विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन अंक लाया है उसी तरह आपलोग भी अपने सीनियरस् से ज्यादा लाने का प्रयास करेंगे।

Advertisements
Ad 1

कुलानुशासक प्रो रजनीश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की आप कहीं अच्छे पद पर आसीन होते हैं तो यह विश्वविद्यालय एवं आपके परिवार के लिए गर्व की बात होती हैं। इस मौके पर पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डी एन ठाकुर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मिस्टर फेयरवेल चंदन कुमार चंचल के लिए कहा कि चंचल हमलोगों को बहुत याद आयेगा इसकी कमी पुरे विभाग को खलेगी।

इस अवसर पर डॉ दिलीप वर्मा ने भी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे हमारे विभाग के फूल होते हैं और इनकी महक इनकी कर्तव्यों द्वारा फैलती है, जिससे शिक्षण संस्थान का नाम रौशन होता है।वही डॉ प्रह्लाद ने बच्चों को संबोधित कर आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रत्युष एवं श्रेया ने किया। इस मौके पर सचिन,अभिनव आनंद सौरव सुमन,आलिया नायाब स्वर्णिम, विक्रम, एवं राहुल उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: