पटना

रुद्र शक्ति सेना संस्था के द्वारा चल रहे निःशुल्क शिक्षा आओ स्कूल चले अभियान स्कूल में मनाया गया बच्चों का जन्मदिन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): रुद्र शक्ति सेना संस्था के द्वारा चल रहे निःशुल्क शिक्षा आओ स्कूल चले अभियान स्कूल मे निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने वाले के प्रियांस राज का जन्म दिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर में बच्चों का जन्मदिन चॉकलेट वितरण कर मनाया गया। बच्चों के साथियों ने प्रियांस राज का जन्मउत्सव पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। प्रधानाध्यापक अमित कुमार जी, एवं समस्त शिक्षक आदि की मौजूदगी में धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने अपने साथियों के जन्मदिन पर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही साथ स्वच्छता का संदेश देने वाली एकांकी भी प्रस्तुत की। इसकी मौजूद लोगों ने काफी सराहना की।

Advertisements
Ad 2

Related posts

केंद्र सरकार के खिलाफ संपतचक महागठबंधन ने दिया धरना

श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया