बिहार

विश्व कैंसर दिवस पर पारस एचएमआरआई में निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी बचाव और उपचार की जानकारी

फुलवारीशरीफ, अजित। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पारस एचएमआरआई में बुधवार को निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श प्रदान किया गया. शिविर के दौरान डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पारस एचएमआरआई के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि संस्थान लगातार कैंसर जागरूकता अभियान चला रहा है और इसी उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका समय पर जांच और सही जानकारी है. उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कैंसर को लेकर खुलकर चर्चा नहीं करते हैं, जिससे बीमारी का पता देर से चलता है. ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षण, कारण और इलाज के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

शिविर में अस्पताल के कैंसर विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी. इस टीम में डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद, सीनियर कंसल्टेंट एवं डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. शेखर कुमार केशरी, मुख्य कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. आर.एन. टैगोर, सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी ऑन्कोलॉजी डॉ. मिताली दांडेकर लाल, कंसल्टेंट ऑनकोसर्जन डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. मोसर्रत शाहीन, डॉ. हरिहर नाथ तिवारी, डॉ. चिन्मय बिसवाल, डॉ. केतन चन्द्र नथानी एवं डॉ. मोफिजुर रहमान शामिल रहे। डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर के कई प्रकार ऐसे हैं जिनका शुरुआती अवस्था में पता चलने पर सफल इलाज संभव है. नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और तंबाकू व नशे से दूरी बनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: