बिहार

ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): पटना पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर रूपए की ठगी करने वाले गिरोह का भांडा फोड़ किया है! वही पुलिस की टीम ने पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के रिहाइसी इलाके के मौर्य बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में छापेमारी कर चार ठगो को गिरफ्तार किया है! साथ ही ठगो के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, कई बैंकों का खाता , चेक बुक और डेविट कार्ड समेत नकद रुपया बरामद किया है! पुलिस द्वारा कड़ी पुछ ताछ किए जाने पर सभी गिरफ्तार आरोपियों ने कई लोगो से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का जुर्म कबूल किया है।

पुलिस ने बताया की फर्जी बैंक कर्मचारी बन कर मोबाइल द्वारा फोन कर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का लगातार शिकायत मिल रही थी!जिसके बाद पीड़ित लोगो के ब्यान पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर इस गिरोह के चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है ! इन लोगो के पास से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड,पैन कार्ड, कई बैंकों का खाता , चेक बुक और नकद रुपया बरामद किया गया है ! गिरफ्तार सभी अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: