क्राइमबिहार

रेलयात्री का रूपये से भरा बैग लेकर चंपत होने मामलें मे चार जीआरपी जवान गिरफ्तार!

जमुई(मोहम्मद अंजुम आलम): जमुई झाझा रेलवे स्टेशन पर एक रेलयात्री का रूपये से भरा बैग लेकर चंपत होने वाले रेलपुलिस के चार जवान और एक चोर को को रेलपुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा निवासी हरदिप दलाल ट्रक व्यवसायी रेलयात्री आनंदविहार एक्सप्रेस से जसीडीह से यात्रा प्रारंभ किया जिसके पास रुपयों से भरा एक बैग रखा हुआ था।वही झाझा रेलवे स्टेशन पर रेलपुलिस के चार सिपाही ने उक्त रेलयात्री को अपनी बातो में उलझाकर उससे बैंग लेकर चंपत हो गया।जिसके बाद रेलयात्री ने इसकी शिकायत झाझा रेलथाना में किया।शिकायत मिलते ही क्यिूल रेल डीएसपी इमरान परवेज के निर्देश पर रेलथानाध्यक्ष अनिल कुमार के द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर उक्त चार रेलपुलिस जवान की पहचान की गई और गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार रेलपुलिस के साथ इस घटना को अंजाम देने में सहयोग देने वाले एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार रेलपुलिस जवान में दो क्यिलू में पदस्थापित दीपक कुमार और एजाज तथा बढ़िया का पिंटू कुमार और झाझा का चंदन कुमार झाझा शामिल था जिसमें एक चोर लखीसराय का रहने वाला तनवीर की भी गिरफ्तारी हुई है।

बताया जाता है कि उक्त रेलयात्री का झाझा रेलवे स्टेशन पर रूपये से भरा बैग उतारा गया और उसके बाद उसे झाझा रेलवे स्टेशन के बाहर लाया गया और फिर एक ई रिक्शा पर चारो जीआरपी के जवान बैग लेकर चंपत हो गया।सभी सिपाही रूपये आपस में बांट कर घर भाग रहा था जिसके बाद सभी सिपाही के साथ चोर को गिरफ्तार किया गया। बैंक में एक करोड़ रुपया होने की बातें सामने आ रही है लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: