बिहार

मध्य विद्यालय भोड़हर में लगभग 15 लाख की लागत से चार दिवारी का किया जा रहा है निर्माण

अररिया(रंजीत ठाकुर);: नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत के मध्य विद्यालय भोड़हर में पंचायत योजना मद से मुखिया चांदनी देवी के सहयोग से लगभग 15लाख की लागत से 800फीट का चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है जिसका आज बुधवार 20 जनवरी को मुखिया प्रतिनिधि अजय साह के हाथों से विधिवत आधारशिला रखा गया. इस बाबत मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिन्हा एवं सभी शिक्षक गण तथा सम्मानित ग्रामीणों में मोहम्मद तजमुल आलम,मो०रूउफ,मो०उरफान, मो०मुस्लिम,परमानंद साह, रामकुमार साह, सुबोध साह, मो०जमशेद, कार्तिक यादव,आदि लोग उपस्थित थे।उन्होंने कहां कि विद्यालय निर्माण के बाद आज मुखिया जी के द्वारा चार दिवारी का निर्माण किया जा रहा है, इससे हम लोगों में काफी खुशी है। इस चारदीवारी के होने से बच्चे सड़क पर नहीं जा सकेंगे और दुर्घटना होने से बच सकता है।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव