दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) दानापुर का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला होगा जहां बरसात के दिनों में पानी का जमाव न होता। जल जमाव से निजात के लिए हर साल नगर परिषद लाखों का बजट बनाती है। लेकिन बरसात आते-आते बजट कहां चला जाता है किसी को पता नहीं होता। हर साल पूर्व सांसद रामकृपाल यादव जल जमाव का मुआयना कर पानी निकलवाते रहे। लोगों की मांग पर इस साल भी कई इलाकों में घूमें। रविवार को दानापुर नगर परिषद के अंतर्गत कोथावां स्थित दर्जनों मुहल्ले में एवं वार्ड चालीस के शिवाजी नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव एवं भाजपा नेता भाई सनोज यादव जलजमाव का जगह – जगह जाकर जायजा लिया। उनके साथ नगर कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार भी थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि इस इलाके में जलजमाव से लोग बहुत ही परेशानी में जीने पर मजबूर हैं। पानी सड चुका है बदबू आ रही है। इससे कई बीमारी उत्पन हो सकती है और कोथावां मेन रोड से मुख्य नाले का निर्माण कार्य के कारण नाले को बुडको ने अतिक्रमण कर दिया। जिससे पानी निकलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्य नाले को अभी तुरंत अतिक्रमण मुक्त कर और नाले की सफाई कर जल निकासी जेसीबी मशीन लाकर कार्य प्रारंभ कीजिए। प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि दानापुर नगर परिषद जलजमाव से नरकीय स्थिति बन गई है।
सड़क पर नाले का पानी रहने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठेउना भर पानी होने से स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दानापुर कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जल जमाव का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम इसकी निगरानी खुद कर रहे हैं। सैकड़ों बोरिंग लगाई गई है ताकि पानी निकाला जा सके। ब्लीचिंग पाउडर सहित अन्य छिड़काव भी किया जा रहा है।
