बिहारराजनितिक

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलना सत्य और न्याय की जीत है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य और न्याय की जीत हुई है। इस जमानत से यह स्पष्ट हो गया कि सच और सच्चाई एक न एक दिन सामने आ ही जाता है।

इन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार सरकार जिस तरह से चुनाव में फायदा उठाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन जी के साथ न्याय करके यह साबित कर दिया कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां न्यायालय के द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में सभी के साथ न्याय होते रहा है और आगे भी होते रहेगा। देश में ज्यादा दिनों तक तक किसी की तानाशाही और मनमानी नहीं चली है और ना आगे चलेगी।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: