बलिया(संजय कुमार तिवारी): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो बार जिलाध्यक्ष रही उषा राय आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई।आज उनके गांव पर उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं पूर्वांचल विंग के अध्यक्ष अनूप पांडेय ने पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर पांडेय ने कहा कि गुजरात मॉडल पुरी तरह से फेल होने की वजह से एवं उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है .गुजरात मॉडल ही देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का कारण है. सरकारी संसाधनों को बेचना देश के लिए घातक सिद्ध होगा।इस अवसर पर उषा राय ने कहा कि में पार्टी में घुटन महसूस कर रही थी. बोलने की आजादी भी नहीं है आए दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है. महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को लेकर केवल भाजपा बात करती है और काम नहीं करती है. मैं दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को देखकर बहुत खुश हूं। आशान्वित हूं इसीलिए मैं आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रही हूं । मैं आखरी सांस तक आम जनता के लिए संघर्ष करती रहूंगी।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार , जिला सचिव रणविजय कुमार पार्टी के रसड़ा विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप सिंह जिला सचिव सोमनाथ सिंह अंजनी कुमार पंडित इत्यादि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
