उत्तरप्रदेश

सावधान, भूमाफियाओं के द्वारा जमीन हड़पने का नया पैतरा

बलिया(संजय कुमार तिवारी): सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी भूमाफियों के अंदर न खौफ है न कानून और सरकार का डर। अगर आप के पास अपनी जमीन है या आप ने खरीदी है तो सावधान हो जाए क्यों कि बलिया में भूमाफिया आप की जमीन पर कभी भी कब्जा कर सकते है। जिसे जान कर आप को हैरानी भी होगी और डर आप के इर्द गिर्द नज़र आएगा। दरअसल जिलाधिकारी कार्यालय पर आई भूमाफियाओं से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला उषा देवी ने जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि सन 2004 में सोबईबांध में 48 कठ्ठा जमीन लिया है जिस पर हमारा कब्जा है।महिला कि माने तो महिला देहरादून रहती है इसी बीच भूमाफियाओं ने जमीन पर कब्जा करने के नियत से किसी अन्य महिला को फर्जी तरीके से उषा देवी बना कर जमीन कब्जा करने की साजिश रची जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा भूमिधर उषा देवी को पता चला। सूचना मिलते ही महिला के द्वारा इसकी जानकारी 5 मार्च 2021 को एक प्रार्थना पत्र सव रजिस्टार बलिया को दिया गया जिसकी 100 रुपये की रसीद काटी गई बावजूद रजिस्टार कार्यालय में 6 मार्च को फर्जी महिला उषा देवी पॉवर ऑफ एटॉर्नी लिखवाने के नियत से पहुंची जिसे पीड़ित के अधिवक्ता ने रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद हंगामा हुआ और फर्जी महिला समेत सभी भूमाफियां वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में किये जाने की बात कही साथ ही जिलाधिकारी को भी इस घटना की सूचना पत्रक के माध्यम से कराया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि कही न कही हमारी जमीन को फर्जी तरीके से कब्जा कराने में रजिस्टार की भूमिका संदिग्ध है जब कि ऐसी घटना होने की सूचना उनको पूर्व में दिया जा चुका है। पीड़ित महिला की मांग है कि ऐसे लोगो की जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

Advertisements
Ad 1

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: