ताजा खबरें

गोलाघाट में बजरंग दल का नगर स्तरीय समिति गठन

गोलाघाट(मनीष कुमार गुप्ता): गोलाघाट शहर के अनुपम नगर वार्ड नम्बर 5 स्थित भोजपुरी विवाह भवन में नगर स्तरीय बजरंग दल का गठन २४ अप्रैल २०२३ सोमवार को किया गया। सभा के शुरुआत में भारत माता , श्रीराम जी एवं हनुमान जी के छवि पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित किया गया । इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा समाज में हो रहे घटनाओं पर प्रकाश डाला एवं उन्हें अनदेखा न करते हुए कमजोर, पीड़ित एवं शोषित वर्ग से मिलकर उनके समस्याओं का हल निकालने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष अतुल गोहाईं ने बजरंग दल के सभी पदों के कार्य एवं विस्तार करने के बारे में विस्तृत रूप से बताया । गठन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Advertisements
Ad 1

उक्त कार्यक्रम में इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक जयंत गोगोई , विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अतुल गोहाईं , गोलाघाट नगर कोषाध्यक्ष रवि शर्मा ,सेवा प्रमुख उत्तम दास , राष्ट्रीय स्वयंसेवक नगर कार्यवाहक पुरुषोत्तम जी की उपस्थिति में गोलाघाट नगर संयोजक के रूप में सरोज कुमार गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया , जिसे सर्वसम्मति से ॐ ध्वनि के साथ स्वीकार किया गया । उसके बाद सह संयोजक क्रमशः गुरु चरण सिंह एवं मुकुल चन्द , मिलन केंद्र प्रमुख बृजमनी पांडेय एवं सह मिलन केंद्र प्रमुख रिंकू रॉय , गौ रक्षा प्रमुख तिलक छेत्री के नाम पर सहमति जताई गई। नव निर्वाचित संयोजक सरोज कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार जताया एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गए जिम्मेदारी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ धैर्य , लगन एवं निष्ठापूर्वक तरीके से सम्पन्न करेंगे और बहुत जल्द ही मीटिंग का आह्वान करके कमिटी का पूर्ण विस्तार करेंगे।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

error: