बिहार

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनरुत्थान के लिए नई कार्यकारणी का गठन का प्रस्ताव पारित

पटना(अजीत यादव): 16 जनवरी को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मंदिरी में आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले कार्यकाल की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि यूनियन के पुनरुत्थान के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया जाए।इस बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों के समर्थन में सर्वसम्मति से कई पदों को मनोनित किया गया।

इसमे राजेश कुमार ओझा प्रभात खबर को अध्यक्ष,आकाश कुमार आज दैनिक को उपाध्यक्ष, मुकुंद कुमार सिंह को महासचिव, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, रजनीश कुमार आर्य सन्मार्ग सचिव,आफताब अलाम को भी उपाध्यक्ष, अजित कुमार दैनिक जागरण और अजीत कुमार , फुलवारी शरीफ को संयुक्त सचिव बनाया गया है वही रविश कुमार मणि,जीत सिंह और कौशलेंद्र कुमार सहारा को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में इंद्रजीत डे, मो जावेद, नागेंद्र,धर्मेंद्र प्रताप, संतोष , सुधीर कुमार,आलोक कुमार,जयप्रकाश, सरोज, सोनू किशन,मो शमीम, बंटी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: